श्री माँ दुर्गा आरती (Shree Maa Durga Aarti)

माँ दुर्गा आरती इन हिंदी (Shri Maa Durga Aarti in Hindi)

श्री माँ दुर्गा आरती (Shree Maa Durga Aarti)

माता दुर्गा हिन्दू धर्म की शक्तिशाली देवी है और यहाँ पर हमने श्री माँ दुर्गा आरती को हिंदी में प्रदर्शित की है, जिससे उनके भक्तो आसानी से दुर्गा माँ की आरती कर सके। ज्यादातर लोग दुर्गा माँ की आरती नवरात्री के समय पर करते है। क्योकि नवरात्री के उत्सव पर दुर्गा माँ ने महिसासुर नामक दानव का मर्दन किया था। इस लिए नवरात्री में उनकी आरती की जाती है और ९ दिन तक रास-गरबा करते है। कहते है की जब राम-रावण युद्ध हुआ था तब भगवान श्री रामचंद्र ने माँ दुर्गा की पूजा की थी। जहा से यह नौ रात्रि का पर्व शुरू हुआ था और आज भी लोग ९ रात्रि का व्रत रखते है और माता दुर्गा की आरती करते है। हम हमारी यह वेबसाइट पर आपके लिए चालीसा, आरती, स्तुति, भजन, कीर्तन और हमारे हिन्दू शास्त्रों, पुराणों सम्बंधित जानकारी प्रदान करते है। यहाँ पर हमने माँ दुर्गा चालीसा भी प्रदान की हुयी है, जहाँ आप दुर्गा चालीसा का जाप भी कर सकते है।

श्री माँ दुर्गा आरती (Shree Maa Durga Aarti)

ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुम को निशदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिवरी॥ १ ॥
ॐ जय अम्बे…

मांग सिंदूर विराजत टीको मृगमद को।
उज्जवल से दो नैना चन्द्र बदन नीको॥ २ ॥

ॐ जय अम्बे…

कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजे।
रक्त पुष्प दल माला कंठन पर साजे॥ ३ ॥
ॐ जय अम्बे…

केहरि वाहन राजत खड़्ग खप्पर धारी।
सुर-नर मुनिजन सेवत तिनके दुखहारी॥ ४ ॥

ॐ जय अम्बे…

कानन कुण्डल शोभित नासग्रे मोती।
कोटिक चन्द्र दिवाकर राजत सम ज्योति॥ ५ ॥
ॐ जय अम्बे…

शुम्भ निशुम्भ विडारे महिषासुर धाती।
धूम्र विलोचन नैना निशदिन मदमाती॥ ६ ॥
ॐ जय अम्बे…

चण्ड – मुंड संहारे सोणित बीज हरे।
मधु कैटभ दोऊ मारे सुर भयहीन करे॥ ७ ॥
ॐ जय अम्बे…

ब्रह्माणी रुद्राणी तुम कमला रानी।
आगम निगम बखानी तुम शिव पटरानी॥ ८ ॥
ॐ जय अम्बे…

चौसठ योगिनी मंगल गावत नृत्य करत भैरु।
बाजत ताल मृदंगा और बाजत डमरु॥ ९
ॐ जय अम्बे…

तुम ही जग की माता तुम ही हो भर्ता।
भक्तन की दुःख हरता सुख सम्पत्ति कर्ता॥१० ॥
ॐ जय अम्बे…

भुजा चार अति शोभित वर मुद्रा धारी।
मन वांछित फ़ल पावत सेवत नर-नारी॥ ११ ॥
ॐ जय अम्बे…

कंचन थार विराजत अगर कपूर बाती।
श्रीमालकेतु में राजत कोटि रत्न ज्योति॥ १२ ॥
ॐ जय अम्बे…

श्री अम्बे जी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी सुख संपत्ति पावे॥ १३ ॥
ॐ जय अम्बे…

माँ दुर्गा आरती अंग्रेजी में पढ़े | Also Check Shree Maa Durga Aarti Lyrics in English

श्री दुर्गा माँ की आरती | Shree Mata Durga Aarti